आयुर्वेद का अर्थ औषधि - विज्ञान नही है वरन आयुर्विज्ञान अर्थात '' जीवन-का-विज्ञान'' है

फ़ॉलोअर

रविवार, 11 नवंबर 2012

हींग बड़े काम की चीज है



यह हींग का पौधा है                  यह पेड़ के तने से निकली हुई राल या हींग 

हींग बड़े काम की चीज है। इसका वैज्ञानिक नाम होता है- Ferula foetida  इसे अंग्रेजी में Asafoetida कहते हैं। दरअसल हींग कोई फल या फूल नहीं होती ,यह तो पेड़ के तने से निकली हुई गोंद  होती है। इसका पेड़ 5 से 9 फीट उंचा होता है। इसके पत्ते 1 से 2 फीट लम्बे होते हैं।
लेकिन ये हींग इतने सारे रोगों में काम आती है कि आपको जानकार आश्चर्य होगा।आइये कुछ महत्वपूर्ण उपयोगों के बारे में जान लीजिये-

** यदि प्रजनन अंगों से सम्बंधित कोई भी बीमारी है तो 3 चुटकी हींग का चूर्ण सेकिये और 3 ही चुटकी इलायची दाने का चूर्ण आग पर सेंक लीजिये और रोगी को दूध में मिला कर पिला दीजिये।

** किसी महिला को अक्सर गर्भपात हो जाता हो तो यही हिंग उसे रोकने में सक्षम होती है।गर्भवती महिला को चक्कर आने पर या दर्द होने पर हींग को घी में सेंक कर तुरंत पानी से निगलवा दीजिये।

** पेट में दर्द हो या कीड़े हों तो 3-4 चुटकी हींग का पाउडर पानी से खाली पेट निगल लीजिये।

** कोई भी नशा विशेषतः अफीम का हो तो 2 ग्राम हींग का चूर्ण दही या पानी में मिला कर पिला दीजिये।

** दांत में दर्द हो रहा हो तो वहाँ घी में तली हुई हींग  दबाइए।

** घाव मे कीड़े पड़  जाएँ तो नीम के पत्तो के साथ हींग पीस का घाव में लगाइए ,कीड़े तो मरेंगे ही घाव जल्दी भरेगा।

** आयुर्वेद में हींग को काफी गुणकारी माना जाता है बस एक सावधानी रखिये की हींग हमेशा घी में ही तली या भुनी जानी चाहिए 

** दाद ,खाज खुजली में हींग को पानी में रगड़ कर लेप कर सकते हैं।

आप सभी को धनतेरस की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।







इन आलेखों में पूर्व विद्वानों द्वारा बताये गये ज्ञान को समेट कर आपके समक्ष सरल भाषा में प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयत्न मात्र है .औषध प्रयोग से पूर्व किसी मान्यताप्राप्त हकीम या वैद्य से सलाह लेना आपके हित में उचित होगा

11 टिप्‍पणियां:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

सच में उपयोगी हींग..

ऋता शेखर 'मधु' ने कहा…

गुणकारी है हींग...अच्छी जानकारी|
दीपावली की शुभकामनाएँ!!

travel ufo ने कहा…

बहुत बढिया । आपको दीपावली की शुभकामनायें

travel ufo ने कहा…

बहुत बढिया । आपको दीपावली की शुभकामनायें

Asha Joglekar ने कहा…

हींग के इतने सारे उपयोग, वाह ।
शुभ दीपावली आपको ।

Randhir Singh Suman ने कहा…

nice

Unknown ने कहा…

gyan vardhak labhkari hing,

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

अच्छी जानकारी|

बेनामी ने कहा…

[url=http://fastcashloansonlinedirectly.com/#nvrfo]payday loans[/url] - payday loans , http://fastcashloansonlinedirectly.com/#cfwow payday loans

बेनामी ने कहा…

[url=http://frederickfinest.com/m/groups/betfair-trading-things-you-need-to-know-before-you-start/]Outstanding[/url]. I learned that it is the weak who are cruel, and that sweetness is expected only from the Fort.[url=http://friends.rankeronline.com/profile-337/info/].[/url]

vijai Rajbali Mathur ने कहा…

वर्ष 2013 आपको सपरिवार शुभ एवं मंगलमय हो ।शासन,धन,ऐश्वर्य,बुद्धि मे शुद्ध-भाव फैलावे---विजय राजबली माथुर