आयुर्वेद का अर्थ औषधि - विज्ञान नही है वरन आयुर्विज्ञान अर्थात '' जीवन-का-विज्ञान'' है

फ़ॉलोअर

रविवार, 2 फ़रवरी 2014

मटर पुरुषों को बाँझ बनाती है


                                                        

ये मटर है ,आजकल इसका मौसम भी है। वैसे तो फ्रोजन मटर और सूखी मटर साल भर मिलती है लेकिन अगर आप किसी खाद्यान्न के समस्त गुणों का उपयोग करना चाहें तो उस खाद्यान्न को उसके मौसम में भरपूर खाइये। बेमौसम की चीजें बीमारियां पैदा कर देती हैं क्योंकि हमारे शरीर में बेमौसम की चीजों को पचाने के लिए उचित रस का स्राव नहीं होता। 

                                                

आजकल तो पूर्वोत्तर भारत में कोई दिन बिना मटर खाये नहीं जाता होगा ,किसी भी परिवार का। अमीर हो या गरीब।  मटर तो पुलाव का बहुत महत्वपूर्ण  अंग है। फिर मटर पनीर के क्या कहने। चाट की कल्पना बिना मटर के तो हो ही नहीं सकती ,आजकल तो समोसे में भी मटर पाई जाती है। मटर की दाल सस्ती होने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ९०% घरों में मटर की  ही दाल खायी जाती है। 
इस मटर का वैज्ञानिक नाम है Pisum sativum. मटर की लताएँ होती हैं। मटर में ५४%कार्बो हाइड्रेट और २४%प्रोटीन पाया जाता है। इसमें आयरन, फास्पोरस, फ़ैट, फाइबर, भस्म, ट्राइगोनेल्लीन आदि तत्व पाये जाते हैं।
  
मटर खाने से दो बहुत बड़े नुक्सान होते हैं। आप अगर इन नुकसानों से खुद को बचा सकें तो भरपूर मटर खाइये अन्यथा संभल जाइये। पहला नुक्सान है- पौरुष हारमोन का निष्क्रिय होना। इसके तेल में लैंगिक हारमोन विरोधी गुण पाया जाता है जो पुरुष को बाँझ बना देता है। जो नारियां मटर ज्यादा खाएंगी वो लड़की ज्यादा पैदा करेंगी ,उन्हें लड़का मुश्किल से ही पैदा होगा। कारण कि मटर भ्रूण बनते समय पौरुष हारमोन को निष्क्रिय कर देती है। दूसरा नुक्सान है -गैस बनना अर्थात शरीर में वायु दोष उत्पन्न हो जाना, अनावश्यक डकार आना ,कब्जियत रहना ,पेट फूलना आदि। 
अगर आपका शरीर इन दो नुक्सान को बर्दाश्त कर सकता है तो बिंदास मटर खाइये। 
लेकिन इस मटर में गुण भी होते हैं -यह कफ और पित्त के दोषों को शांत भी करती है। कच्ची मटर खाने से कब्ज नहीं होती। 

मटर का प्रयोग सौंदर्य निखारने के लिए कीजिये। मटर उबाल कर पीस कर शरीर पर उबटन लगाएं ,रंग निखार जाएगा ,उसमे एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लीजिये तो स्किन हेल्दी भी हो जायेगी। 

मटर खाने से मोटापा बढ़ता है ,यह खून और मज्जा दोनों बढ़ाती है ,इसलिए मोटे व्यक्ति मटर से परहेज करें। 

मटर स्त्रियो के लिए कभी कभी अमृत बन जाती है। अगर नवजात के लिए दूध न उतर रहा हो तो खूब हरी मटर खाएं ,बच्चा छक कर दूध पियेगा। अगर नारी को पीरियड में रुकावट आ रही है तो मटर खाएं रुकावट दूर हो जायेगी। 

पैर के तलुओं में या पेट में या माथे में अर्थात शरीर में कहीं भी जलन हो रही हो तो हरी मटर पीस कर लेप कर दीजिये। 

मैंने अक्सर ठंड के मौसम में कुछ लोगो की अंगुलियाँ  सूजते हुए देखी हैं। 
ऎसी दशा में हरी मटर उबाल कर उसके पानी में  एक चम्म्च तिल का तेल मिला दीजिये और सूजे हुए हाथ या पैर की अंगुलियां इसी पानी में डलवाइए। सूजन उतर जायेगी और दर्द भी ख़त्म। 






इन आलेखों में पूर्व विद्वानों द्वारा बताये गये ज्ञान को समेट कर आपके समक्ष सरल भाषा में प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयत्न मात्र है .औषध प्रयोग से पूर्व किसी मान्यताप्राप्त हकीम या वैद्य से सलाह लेना आपके हित में उचित होगा

4 टिप्‍पणियां:

देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा…

नई जानकारी।

प्रतिभा सक्सेना ने कहा…

बढ़िया जानकारी !

virendra sharma ने कहा…


"मटर खाने से दो बहुत बड़े नुक्सान होते हैं। आप अगर इन नुकसानों से खुद को बचा सकें तो भरपूर मटर खाइये अन्यथा संभल जाइये। पहला नुक्सान है- पौरुष हारमोन का निष्क्रिय होना। इसके तेल में लैंगिक हारमोन विरोधी गुण पाया जाता है जो पुरुष को बाँझ बना देता है। जो नारियां मटर ज्यादा खाएंगी वो लड़की ज्यादा पैदा करेंगी ,उन्हें लड़का मुश्किल से ही पैदा होगा। कारण कि मटर भ्रूण बनते समय पौरुष हारमोन को निष्क्रिय कर देती है।"

किन अल्प या दीर्घकालीन अध्ययनों के आधार पर भारत में यह निष्कर्ष निकाले गए हैं। कृपया बतलायें।

अन्यथा एक उपयोगी लेख पर आपने एक सवालिया निशाँ लगा दिया है ?कमसे कम स्रोत का उल्लेख किया जाए ताकि लेख की प्रमाणिकता को बनाये रखा जा सके। "विज्ञान लेखन सतर्कता माँगता है।

alka mishra ने कहा…

विरेन्द्र जी ,आपका आभार ,किन्तु यह पोस्ट लिखी ही गयी है एक लंबी बहस के बाद ,मेरे पास सन्दर्भ सामग्री भी उपलब्ध है और खुद द्वारा किये गए परीक्षण भी, आप जब देखना या बहस करना चाहें,आपका स्वागत है.
क्योंकि मुझे इस टापिक में बहुत रूचि उत्पन्न हो गयी थी.हमारे भारत में बालिका शिशु पैदा करने वाली माताओं के चेहरे तुरंत धूमिल हो जाते हैं,इस वजह से भी यह टापिक मेरे लिए अनुसंधान-परक हो गया था